
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय की नई तमिल फिल्म ‘मेर्सल’ में जीएसटी को लेकर तंज कसा गया है। अब इस बात को लेकर तमिलनाडु के बीजेपी नेताओं ने विवाद खड़ा कर दिया है और वे फिल्म से जीएसटी से संबंधित दृश्य को निकालने की बात कर रहे हैं।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने जीएसटी के बारे में कथित 'गलत' दृश्यों को हटाने की मांग करते हुए कहा, “सिनेमा के माध्यम से ना तो गलत सूचना प्रसारित की जानी चाहिए और ना ही अभिनेताओं को इस माध्यम का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करना चाहिए।” तमिलनाडु के बीजेपी नेता एच राजा ने तो इसे सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की और कहा कि इस फिल्म ने ‘जोसेफ’ विजय की 'मोदी विरोधी नफरत' उजागर हो गई है।
यह बात सही है कि विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय है, लेकिन एक अभिनेता के रूप में वे विजय नाम से ही लोकप्रिय हैं। फिर भी जानबूझकर उनके पूरे नाम का हवाला देकर एच राजा शायद यह संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि धार्मिक आग्रहों की वजह से विजय ने जीएसटी का मजाक उड़ाती इस फिल्म में काम किया।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि जीएसटी का जिक्र विजय के 'अर्थशास्त्र के ज्ञान की कमी' को दर्शाता है।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
फिल्म 'कबाली' के निर्देशक पीए रंजीत 'मर्सेल' से जुड़े कलाकारों के समर्थन में आगे आए हैं और फिल्म के दृश्य को हटाने की बीजेपी की मांग पर सवाल उठाया है। इस मामले में अभिनेता कमल हासन ने कहा कि फिल्म 'मेर्सल' को सेंसरबोर्ड से पास किया गया है। ऐसे में इस पर किसी का भी सवाल उठाना ठीक नहीं है।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए कहा कि सिनेमा तमिल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और ‘मेर्सेल’ के मामले में हस्तक्षेप कर तमिल अस्मिता को छेड़ने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी ‘मेर्सल’ को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा कानून आएगा, जिसके बाद सिर्फ बीजेपी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करने वाली डॉक्मेंटरी बनाने की इजाजत होगी।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
मेर्सल से जीएसटी वाला दृश्य हटाने की बीजेपी की धमकी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बीजेपी की जमकर खिंचाई की है।
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 21 Oct 2017, 2:22 PM IST