देश

'हर कदम पर बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं BJP-RSS', फुले फिल्म विवाद पर बोले राहुल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक फिल्म से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हर कदम पर दलित और बहुजन इतिहास को मिटाना चाहते हैं।

महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फुले’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी ने महात्मा फुले की और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभायी है।

राहुल गांधी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी-आरएसएस के नेता एक तरफ फुले जी को दिखावटी नमन करते हैं और दूसरी तरफ उनके जीवन पर बनी फिल्म को सेंसर कर रहे। महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जातिवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा जीवन समर्पित कर दिया, मगर सरकार उस संघर्ष और उसके ऐतिहासिक तथ्यों को पर्दे पर नहीं आने देना चाहती।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस हर कदम पर दलित-बहुजन इतिहास मिटाना चाहते हैं, ताकि जातीय भेदभाव और अन्याय की असली सच्चाई सामने नहीं आ सके।

बता दें कि, ब्राह्मण संगठनों की आपत्ति के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फुले फिल्म के निर्माताओं से कई जातिसूचक शब्दों को हटाने के लिए कहा है, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है।

 मालूम हो कि फुले ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिसे ज्योतिबा फुले की जयंती पर शुक्रवार (11 अप्रैल) को रिलीज किया जाना था। पूरे देश में ज्योतिबा फुले का जन्मदिन फुले जयंती के रूप में मनाया जाता है।

सीबीएफसी ने ‘महार’, ‘मांग’, ‘पेशवाई’ और ‘मनु की जाति व्यवस्था’ जैसे शब्दों को फिल्म से हटाने का निर्देश दिया है। सेंसर बोर्ड ने इन शब्दों को ‘संवेदनशील’ कहा है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत