
पंजाब के अबोहर सेक्टर में गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहा कर दिया है। दरअसल सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान घने कोहरे की वजह से गलती से पाकिस्तान की सीमा में चला गया था।बीएसएफ ने जवान की रिहाई की पुष्टि कर दी है।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के 8 जवानों की एक टीम को फेंसिंग के दूसरी तरफ पेट्रोलिंग के लिए भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि एक कांस्टेबल अनजाने में घने कोहरे के कारण पाकिस्तान की सीमा में चला गया और बाद में पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।
Published: undefined
पेट्रोलिंग टीम जब वापस लौटी तो टीम में एक हवलदार नहीं मिला। फौरन इस घटना की जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों की फ्लैग मीटिंग के बाद समझौता हुआ। जिसमें बीएसएफ जवान को दोपहर करीब 1.50 बजे छोड़ दिया गया। इस जवान की हाल ही में अबोहर बॉर्डर पर तैनाती हुई थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined