देश

Budget 2026: कैंसर की दवाओं से लेकर कपड़े, जूते और शराब तक, जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा

बजट 2026 में कैंसर, विदेश यात्रा, व्यक्तिगत आयात के साथ कई अन्य चीजों पर टैक्स कम किया गया है, जिससे आम आदमी को काफी फायदा होगा। वहीं, कोयला, शराब और शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इन चीजों की लागत पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी।

जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा
जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को बजट 2026 पेश किया गया है। इसमें कई ऐसी घोषणाएं सामने आई हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। 

बजट 2026 में कैंसर, विदेश यात्रा, व्यक्तिगत आयात के साथ कई अन्य चीजों पर टैक्स कम किया गया है, जिससे आम आदमी को काफी फायदा होगा। वहीं, कोयला, शराब और शेयर बाजार में सट्टेबाजी पर टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इन चीजों की लागत पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी।

Published: undefined

बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी हटाई गई है। साथ ही 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं और विशेष भोजन को आयात शुल्क में छूट दी गई है।

वहीं, व्यक्तिगत आयात पर टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है और विदेशा यात्रा टूर पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत/20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया है।

इसके अलावा, माइक्रोवेव ओवन, जूते, विदेश में पढ़ाई करना, सोलर एनर्जी से जुड़े चीजें, बैटरी, बायोफ्यूल मिली सीएनजी, हवाई जहाज के कलपुर्जे, चमड़े का निर्यात और बीड़ी आदि भी सस्ते हो जाएंगे।

Published: undefined

 ये वस्तुएं होंगी सस्ती

  • कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी

  • चमड़े के सामान सस्ते होंगे

  • मोबाइल फोन और EV बैटरी सस्ती होंगी

  • माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा

  • सोलर पैनल सस्ते होंगे

  • विदेशी पर्यटन पैकेज: TCS (Tax Collected at Source) दर 5–20% से घटाकर 2% किया गया

  • विदेश में शिक्षा: LRS के तहत एजुकेशन खर्च पर कम TDS

  • अल्कोहलिक लिकर स्क्रैप और कुछ मिनरल पर ड्यूटी 5% से घटाकर 2% की गई

  • जूते के ऊपरी हिस्से का निर्यात पर ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की अनुमति

  • एनर्जी ट्रांजिशन इक्विपमेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) से छूट

  • सोलर ग्लास इंग्रेडिएंट्स पर BCD से छूट

  • महत्वपूर्ण मिनरल के लिए कैपिटल गुड्स पर BCD से छूट

  • सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए कंपोनेंट्स और पार्ट्स पर BCD से छूट

  • निजी इस्तेमाल के लिए इंपोर्ट पर BCD 20% से घटाकर 10% किया गया

  • भारतीय मछुआरों द्वारा भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई मछली पर BCD छूट

  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंपोर्ट किए गए सामान पर BCD छूट

Published: undefined

दूसरी तरफ, आयात शुल्क में इजाफा होने से कबाड़ और खनिज आदि महंगे हो जाएंगे। बजट 2026 में सरकार ने शराब (मानव उपभोग के लिए) पर टीसीएस की दर एक प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दी है।

 क्या महंगा होगा?

  • शराब महंगी होगी

  • इंडस्ट्रियल सामान, खास मशीनरी और पार्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं

  • तंबाकू प्रोडक्ट्स: सिगरेट, पान मसाला और दूसरे तंबाकू प्रोडक्ट्स एक्साइज ड्यूटी और हेल्थ सेस में बढ़ोतरी के कारण और महंगे होने वाले हैं

  • आयकर की गलत रिपोर्टिंग पर टैक्स अमाउंट के 100% के बराबर पेनल्टी

  • चल संपत्ति का खुलासा न करने पर अब पेनल्टी लगेगी

  • स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया

Published: undefined

इसके अलावा, डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग कम करने के लिए सरकार ने बजट 2026 में फ्यूचर्स पर एसटीटी को मौजूदा 0.02 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.05 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। ऑप्शंस पर अब एसटीटी बढ़ाकर 0.15 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके अलावा, सरकार ने बायबैक में शेयर सरेंडर करने पर सभी प्रकार के शेयरधारकों को होने वाले फायदे को कैपिटन गेन में लाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अब बायबैक से होने वाली आय पर अधिक टैक्स लगेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined