देश

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल’ ने मचाई तबाही, 3 लोगों की मौत, हजारों घर तबाह

पश्चिम बंगाल में ‘बुलबुल’ से कुल 7815 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 870 पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय ने बताया कि 950 फोन टावर भी इस तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं ओडिशा में डूबने और दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' की वजह से ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल में तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। चक्रवात ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में भारी तबाही मचाई, जिससे पेड़-पौधों के साथ हजारों घर और सैकड़ों फोन टावर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी की गई है।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल और ओडिशा से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्रालय ने जानकारी दी कि प्रचंड चक्रवात 'बुलबुल' बांग्लादेश की ओर बढ़ चुका है। हालांकि अभी भी उसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण पश्चिम बंगाल के बाशीरहाट में एक व्यक्ति पर पेड़ गिरने के कारण उसके मौत होने की जानकारी सामने आई है।

वहीं ओडिशा में दो लोगों की मारे जाने की खबर सामने आई है। इनमें से एक की मौत डूबने से तो दूसरे की मौत दीवार के गिरने के कारण हुई।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल में 'बुलबुल' से कुल 7815 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और करीब 870 पेड़ों के गिरने की जानकारी सामने आई है। वहीं मंत्रालय ने बताया कि 950 फोन टावर भी इस तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। पश्चिम बंगाल में बिजली और दूरसंचार सेवाओं को पुन: बहाल करने का काम शुरू हो गया है। मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात के प्रभाव के कारण ओडिशा के चार जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ