देश

बिहार में उपचुनाव परिणाम ने दोनों गठबंधनों को दिए कई संदेश! RJD ने साबित किया कि मोकामा में आसान नहीं विरोधियों की राह

गोपालगंज में जहां बीजेपी ने जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी वहीं राजद ने मोकामा सीट जीतकर यह साबित कर दिया कि मोकामा में विरोधियों की राह इतनी आसान नहीं है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों अपने फायदे और बढ़त गिनाते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन सही अर्थों में यह चुनाव परिणाम दोनों गठबंधनों के लिए न केवल बड़ा संदेश दिया है बल्कि किसी को न खुशी मनाने का अवसर दिया न गम मानने का मौका।

Published: undefined

गोपालगंज में जहां बीजेपी ने जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी वहीं राजद ने मोकामा सीट जीतकर यह साबित कर दिया कि मोकामा में विरोधियों की राह इतनी आसान नहीं है। हालांकि मतदाताओं ने दोनों सीटों पर पिछले चुनाव से जीत के अंतर को कम कर यह संदेश दे दिया है कि चुनावी समीकरण बदलने में देर नहीं लगेगी।

Published: undefined

2020 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो उपचुनाव परिणाम में कोई उलटफेर नहीं हुआ।
मोकामा में अनंत सिंह 2005 में दो बार के अलावा 2010, 2015 और 2020 का विधानसभा चुनाव जीते। 2005 से 2010 के तीन चुनावों में वे जेडीयू उम्मीदवार थे। 2015 में निर्दलीय और 2020 में आरजेडी उम्मीदवार की हैसियत से जीते।

Published: undefined

अवैध हथियार रखने के आरोप में अदालत द्वारा सजा मिलने के बाद उपचुनाव हुआ और सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव जीत गईं। हालांकि 2020 के चुनाव में अनंत सिंह जहां 36 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे वही उनकी पत्नी की जीत का अंतर 17 हजार के करीब रहा।

गोपालगंज में भी बीजेपी के सुबास सिंह 2005 के बाद लगातार चार चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद उप चुनाव में उनकी पत्नी कुसुम देवी जीतीं। हालांकि उनकी जीत का अंतर महज 1794 वोट ही रहा है।

Published: undefined

यहां से ओवैसी के उम्मीदवार को बारह हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। इसलिए राजद-जेडीयू खेमा कहना है कि गोपालगंज की जीत बीजेपी की जीत की बजाय मुस्लिम वोटों में एमआईएम की सेंध बड़ी वजह है। वैसे माना यह भी जा रहा है कि राजद के लिए मुस्लिम यादव समीकरण अभेद्य दुर्ग नहीं लगी। परिणाम ने साबित किया है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने समीकरण बिगड़ा।

Published: undefined

चुनाव परिणाम के बाद सभी दल अपने अपने गठबंधन की वाह वाही में जुटे हैं। लेकिन इस उप चुनाव परिणाम ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब चुनाव जीतने के लिए जातीय समीकरण ही नहीं प्रत्याशी के काम और विकास कार्यों को भी तौला जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशी को परिश्रम करना पड़ेगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की

  • ,
  • चंदा चोरीः बजरंग लाल बागड़ा की नियुक्ति पर कीर्ति आजाद का सवाल- घोटाले के आरोपी को राम मंदिर ट्रस्ट में जगह क्यों?

  • ,
  • 'राम मंदिर मामले में लीपापोती की कोशिश, चंदे का विवरण सार्वजनिक किया जाए', जयराम बोले- पीएम मोदी चुप्पी तोड़ें