देश

चंद्रयान-3: ठीक से काम कर रहे लैंडर और रोवर, फिर भी एक-दो दिन में सुला दिए जाएंगे दोनों, जानें क्यों

इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ के मुताबिक, रोवर और लैंडर को नींद में भेजने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी क्योंकि अब चांद के उस हिस्‍से में ठंडी रात होने वाली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

चंद्रयान-3 को लेकर एक इसरो ने एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को सुला दिया जाएगा। ये काम वो एक-दो दिन में कर देगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को कुछ दिनों में ''नींद में भेज दिया जाएगा'' क्‍योंकि वहां अब लंबी ठंडी रात होने वाली है।

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी57 (पीएसएलवी-सी57) द्वारा इच्छित कक्षा में आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को स्‍थापित करने के तुरंत बाद सोमनाथ ने कहा कि रोवर प्रज्ञान लैंडर से 100 मीटर दूर चला गया है। उन्होंने कहा कि लैंडर और रोवर दोनों अच्छे से काम कर रहे हैं।

उनके मुताबिक, रोवर और लैंडर को नींद में भेजने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी क्योंकि अब चांद के उस हिस्‍से में ठंडी रात होने वाली है।

लैंडर विक्रम ने 23 अगस्‍त को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की थी। इसके बाद रोवर लैंडर से बाहर निकला और लगातार वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दे रहा है। इसरो ने कहा, रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऑक्सीजन, एल्यूमीनियम, सल्फर और अन्य सामग्रियों की उपस्थिति मिली है, जबकि हाइड्रोजन की उपस्थिति के संबंध में जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत