देश

सूरत अग्निकांड: पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, अब तक 11 लोग गिरफ्तार, हादसे में 22 बच्चों की हुई थी दर्दनाक मौत

इसी साल 24 मई को सूरत के एक कोचिंग सेंटर में भयानक आग लग गयी थी, जिसमें 22 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गयी थी। हादसे के बाद कोचिंग संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में पुलिस ने 4271 पन्नों की चार्जशीट फाइल कर दी है। यह चार्जशीट 14 लोगों के खिलाफ दाखिल की गई है। चार्जशीट के मुताबिक, 14 में से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं 3 आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस भयावह हादसे के बाद सूरत नगर निगम ने पूरे शहर में इस तरह की करीब 3500 बिल्डिंग सील करने का आदेश दिया था, जिनमें आग से बचने के लिए पुख्ता इंतेजाम और पर्त्याप्त साधन मौजूद नहीं है।

बता दें कि इसी साल 24 मई को गुजरात के सूरत के सरथाना इलाके में तक्षशिला कॉम्प्लेक्स नाम की एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चल रहे एक कोचिंग सेंटर में आग लग गयी थी। बिल्डिंग से नीचे उतरने के रास्ते में पूरी तरह से धुआं हो गया था। जिसके बाद जान बचाने के लिए सेंटर में मौजूद बच्चे चौथी मंजिल से कूद गए थे।

इस घटना में 22 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत हो गयी थी जबकि कई बुरी तरह से घायल हो गए थे। मरने वालों में एक टीचर भी शामिल था। इस मामले में कोचिंग के संचालक और बिल्डर पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस के टीम द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई अधजले शव बरामद हुए थे। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

हादसे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पुलिस को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे और मरने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को 4-4 लाख रूपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किय था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग बढ़ेगा आगे? लंबित नोटिस पर चर्चा तेज, विपक्ष के 9 गंभीर आरोपों पर एक्शन की मांग