देश

लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा बयान, बोले- हम बैलट पेपर के युग में वापस नहीं जाने वाले

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि हम चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट को ही जारी रखेंगे। हम किसी भी तरह की आलोचना और प्रतिक्रिया के लिए तैयार हैं, चाहे वह किसी राजनीतिक दल के द्वारा क्यों न की जा रही हो।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सुनील अरोड़ा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

देश में बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम बैलट पेपर के युग में वापस नहीं जाने वाले हैं।

सुनील अरोड़ा ने कहा, “हम चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट को ही जारी रखेंगे। हम किसी भी तरह की आलोचना और प्रतिक्रिया के लिए तैयार हैं, चाहे वह किसी राजनीतिक दल के द्वारा क्यों न की जा रही हो। हम आलोचना के बावजूद ईवीएम और वीवीपैट को नहीं छोड़ेंगे और बैलेट पेपर के जमाने में नहीं जाएंगे।” चुनाव आयोग के इस बयान से साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव को बैलेट पेपर से कराने के लिए वह विचार नहीं करने जा रहा है।

सुनील अरोड़ा का यह बयान ऐसे समय में आया जब पूरे देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर चर्चा हो रही है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस समेत कई पार्टियां बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही हैं।

कुछ दिन पहले ही लंदन में एक कार्यक्रम में ईवीएम को हैक करने का दावा किया गया था। इस दावे के बाद से ईवीएम की प्रामाणीकता पर फिर से सवाल किए जाने लगे हैं।

चुनाव में अक्सर ईवीएम मशीनों में गबड़ी देखने को मिलती रहती है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी ईवीएम में कई जगहों पर दिक्कतें सामने आई थीं, जिसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने शिकायत की थी। लगातार राजनीतिक पार्टियां ईवीएम को खत्म कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते आ रही हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी