देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा पर बुलाई बैठक, दोनों डिप्टी सीएम रहे गायब!

दोनों डिप्टी सीएम का इतनी महत्वपूर्ण मीटिंग में न आना चर्चा का विषय बन गया, सभी के मन में सवाल आने लगे कि चुनावी हार के बाद ऐसा क्या हुआ कि योगी की बैठक से ही दोनों डिप्टी सीएम ने दूरी बना ली?

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारा झटका लगा। पार्टी की सीटें आधी रह गई। इसका असर अब राज्य की राजनीति पर भी दिखने लगा है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज (शनिवा र को) मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंचे।

दोनों डिप्टी सीएम का इतनी महत्वपूर्ण मीटिंग में न आना चर्चा का विषय बन गया, सभी के मन में सवाल आने लगे कि चुनावी हार के बाद ऐसा क्या हुआ कि योगी की बैठक से ही दोनों डिप्टी सीएम ने दूरी बना ली? अब बताया यह जा रहा है कि इस समय बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। वहां पर उनकी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हुई है। दूसरी तरफ यूपी में इस समय योगी आदित्यनाथ फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं।

यूपी में मिली हार के बाद बीजेपी आत्ममंथन में जुट गई है। अब शुरुआती समीक्षा के बाद कहा जा रहा है कि यूपी में बीजेपी के लचर प्रदर्शन के कई कारण हैं। इसमें सांसदों के खिलाफ नाराजगी से लेकर सपा के पीडीए फॉर्मूले से बने समीकरण तक, कई मुद्दे शामिल हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को उत्तर प्रदेश से बड़ा झटका दिया। सभी 80 सीटें जीतने के दावे के साथ चुनाव में गई पार्टी को सिर्फ 33 सीटें  ही मिल पाईं। इसी पर समीक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक बुलाई थी। उस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए, लेकिन प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य नदारद दिखे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो