देश

1.93 लाख वोटों से कांग्रेस ने जीती गुरदासपुर लोकसभा सीट, बीजेपी की करारी हार

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा सीट 1,93,219 वोटों से जीत ली है। यह सीट बीजेपी सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई थी। यहां 11 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

गुरदासपुर उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
गुरदासपुर उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता 

बीजेपी को करारी शिकस्त देते हुए कांग्रेस ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1.93 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। यह सीट बीजेपी सांसद और अभिनेता विनोद खन्ना के निधन से खाली हुई थी। मैदान में बीजेपी के स्वर्ण सलारिया और आप के सुरेश कुमार खजूरिया भी हैं। यहां 11 अक्टूबर को वोट डाले गए थे।

इस उपचुनाव में करीब 15.22 लाख वोटरों में से 56% लोगों ने मतदान किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर में 70% वोटिंग हुई थी। अप्रैल में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये लोकसभा सीट खाली हुई थी। गुरदासपुर संसदीय सीट में 9 विधानसभा क्षेत्र भोआ, पठानकोट, गुरदासपुर, दीनानगर, कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, सुजानपुर और बटाला हैं। 6 विधानसभा सीटों की काउंटिंग के लिए गुरदासपुर के सुखजींद्र कॉलेज, बाकी की 3 सीटों के लिए पठानकोट में सेंटर बनाया गया है। चुनाव आयोग मतगणना के दौरान गुरदासपुर में शराब की बिक्री और सप्लाई पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Oct 2017, 11:45 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के