देश

जज लोया केस में जांच को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, पूछा, किसे बचाया जा रहा इस मामले में?

कांग्रेस ने जज लोया की मौत के मामले में जांच को लेकर पूछा कि लोया की बहन के बयान पर न्यायपालिका ने संज्ञान क्यों नहीं लिया? जब 100 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई, तब एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई?

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस ने जज लोया केस में खड़े किए सवाल

सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले की सुनवाई करने वाले सीबीआई जज बीएच लोया की मौत को लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पूछा कि जज लोया की बहन के बयान पर न्यायपालिका ने संज्ञान क्यों नहीं लिया? उन्होंने कहा कि जज लोया मामले में जब 100 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की बात सामने आई थी, तब एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई? कपिल सिब्बल ने पूछा, “आखिर इस मामले की जांच क्यों नहीं की गई। इस मामले में किसका बचाव किया जा रहा है?”

कांग्रेस नेता कहा कि जिस वक्त जज लोया सीबीआई के जज थे उस वक्त वे बिना किसी सुरक्षा के नागपुर गए थे। सिब्बल ने कहा, कि रवि भवन गेस्ट हाउस के रजिस्टर में सिर्फ श्रीकांत कुलकर्णी का नाम था, लेकिन जज बृजमोहन लोया और श्रीराम मधुसूदन मोडक का कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया। उन्होंने पूछा, “अगर लोया और मोडक के रवि भवन गेस्ट हाउस में ठहरने का कोई साक्ष्य नहीं है, तो ऐस में वे कहां रुके थे।”

कपिल सिब्बल ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर में की गई एंट्री को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस का रजिस्टर 2014 का है, लेकिन इसमें एंट्री साल 2017 में की गई। कपिल सिब्बल ने यह दावा किया कि उनके पास इस तरह का रिकॉर्ड भी है। सिब्बल ने पूरे मामले की जांच स्वतंत्र एसआईटी से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम देश के कोने-कोने में जाएंगे और इसे लेकर आवाज उठाएंगे। सिब्बल ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और यही बात सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ न्यायाधीश भी कह रहे हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जज लोया मामले की जांच पर सवाल उठाए थे।

प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल केअलावा सलमान खुर्शीद, सांसद विवेक तन्खा और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 31 Jan 2018, 6:10 PM IST

  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान की अपील पर ट्रंप का सख्त रुख, कहा- ‘बातचीत करेंगे, लेकिन युद्धविराम खत्म हो चुका है’

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • बांकीपुर उपचुनावः नितिन नवीन के करीबी अभिषेक ने छोड़ा मैदान, नामांकन के बाद बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने की अभद्र टिप्पणी, फेंकी फाइल, सुरक्षाकर्मियों ने निकाला बाहर