देश

हिमाचल के तीनों सीटों पर जीत रही है कांग्रेस : हर्षवर्धन चौहान का दावा

बिके हुए विधायकों के चुनाव लड़ने के सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से क्यों त्यागपत्र देना पड़ा। उनकी क्या मजबूरी रही होगी?

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन चौहान
हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता हर्षवर्धन चौहान  ians2

हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। तीनों सीटों के लिए 315 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

इस बीच कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है।

बिके हुए विधायकों के चुनाव लड़ने के सवाल पर हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से क्यों त्यागपत्र देना पड़ा। उनकी क्या मजबूरी रही होगी? जनता उनसे पूछना चाहती है कि कांग्रेस अगर उनकी नहीं सुन रही थी तो उन्हें विधानसभा के अंदर या बाहर विरोध करना चाहिए था। जनता सब जान चुकी है कि वे राजनीतिक मंडली कितनी रेट में बिकी।

हर्षवर्धन ने कहा, "तीनों विधानसभा की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस की सरकार स्पष्ट बहुमत से स्थिर सरकार है। सरकार बची हुई साढ़े तीन साल के कार्यकाल को अच्छी तरह से चलाएगी। वे दोबारा बीजेपी के विधायकों को जीताकर विधानसभा में भेजना नहीं चाहेगी। तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीतेगी और हमारे विधायकों की संख्या 38 से बढ़कर 41 हो जाएगी।"

प्रदेश के भीतर ठेकेदारों, कर्मचारियों और आम व्यापारियों को डराकर सरकार बनाने वाली बात पर हर्षवर्धन ने कहा कि इस तरह के आरोप सरकार पर लगता रहता है। हम भी जब विपक्ष में थे तो बीजेपी सरकार पर लगाते थे। ये सब बातें सिर्फ डायलॉगबाजी हैं और कुछ नहीं। मीडिया के बलबूते विपक्षी पार्टी सरकार और सत्ताधारी पार्टी पर इल्जाम लगाती है। यह हिमाचल के साथ-साथ हिंदुस्तान के सभी जगहों पर हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "यह मैं दावा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने नहीं आजतक किसी को डराया है और न ही कभी किसी को धमकाया है और हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी किसी से डरता नहीं है। यहां के मतदाता और कर्मचारी इस बात की सूझबूझ रखते हैं कि कौन सी सरकार उनका भला कर सकती है, उसे ही जिताना है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश