देश

रायबरेली में राहुल गांधी की आंधी, BJP के दिनेश प्रताप को 3,90,030 मतों के अंतर से हराया

राहुल गांधी को 6,87,649 मत तथा दिनेश प्रताप को 2,97,619 मत मिले। यहां बीएसपी उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव को 21,624 मत मिले।

रायबरेली से BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने मानी हार
रायबरेली से BJP प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने मानी हार फोटोः सोशल मीडिया

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली संसदीय सीट पर 3,90,030 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्‍य सरकार के मंत्री, बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से पराजित किया।

गांधी को 6,87,649 मत तथा दिनेश प्रताप को 2,97,619 मत मिले। यहां बीएसपी उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव को 21,624 मत मिले।

रायबरेली संसदीय सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से 2019 तक लगातार चुनाव जीतती रहीं लेकिन 2024 में वह चुनावी लड़ाई से बाहर हो गयीं।

उनकी जगह कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और यहां जीत दर्ज की। पिछली बार सोनिया गांधी ने 1,67,178 मतों के अंतर से रायबरेली में दिनेश प्रताप को पराजित किया था।

चुनाव में सोनिया गांधी ने इस बार रायबरेली की सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ''मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं और मुझे भरोसा है कि वह आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे।''

रायबरेली संसदीय सीट का राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी और दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी प्रतिनिधित्व किया था।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'