देश

राहुल गांधी के लेख पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान- 'लोकतंत्र की हत्या हुई, जनता BJP को देगी जवाब'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 50 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से कहा था कि जातिगत-जनगणना करानी पड़ेगी। उनके आगे सरकार को झुकना पड़ा।

बीजेपी को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं: प्रमोद तिवारी
बीजेपी को हर जगह राहुल गांधी नजर आते हैं: प्रमोद तिवारी फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक आर्टिकल के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' की गई और अब कुछ ऐसा ही बिहार में दोहराया जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने उनकी बातों का समर्थन किया है। उनके अनुसार 'राहुल गांधी ने कुछ भी नया नहीं लिखा है। लोकतंत्र की हत्या हुई है और देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।'

शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा, " महाराष्ट्र चुनावों में हुई धांधली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने एक प्रतिनिधिमंडल भेजा था। जिसमें पाया गया कि संसद और विधानसभा चुनावों के बीच वोटों का अंतर काफी बढ़ गया था और लगभग सभी बढ़े हुए वोट भारतीय जनता पार्टी को मिले थे। जिस दिन चुनाव खत्म हुआ उस दिन वोटिंग प्रतिशत कुछ और उसके अगले दिन कुछ और था। महाराष्ट्र चुनाव में जमकर फर्जी वोट डाले गए। लोकतंत्र की हत्या की गई। देश की जनता ने यह सब कुछ देखा है और भाजपा को अब इसका जवाब मिलेगा।"

जी-7 में पीएम मोदी को न्योता मिलने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, " मैं पीएम मोदी से आग्रह करूंगा कि वहां अपना पक्ष रखें और अन्य देशों से भारत के पक्ष में समर्थन लें। क्योंकि, मौजूदा समय में हम अलग-थलग पड़ गए हैं। समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी होंगे, वहां उनसे कहे कि वह खंडन करें कि उन्होंने भारत-पाक का सीजफायर नहीं कराया। इस खंडन को सुनने की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 50 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से कहा था कि जातिगत-जनगणना करानी पड़ेगी। उनके आगे सरकार को झुकना पड़ा। यह कांग्रेस की जीत है। तेलंगाना मॉडल के बारे में सभी को मालूम है। कांग्रेस का संकल्प है कि गरीबों को हक मिलना चाहिए।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल