देश

मोदी सरकार के ‘कुशासन’ के खिलाफ कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, दिल्ली के रामलीला मैदान से होगी हुंकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को दिल्ली में एक ‘जनाक्रोश रैली’ कर रहे हैं। इस रैली को कांग्रेस के लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। रैली के लिए जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं।

फोटो : NH
फोटो : NH दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली

कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद राहुल गांधी रविवार 29 अप्रैल को दिल्ली में पहली जन रैली कर रहे हैं। इस रैली को जनाक्रोश रैली का नाम दिया गया है। रैली में मोदी सरकार के दुशासन के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश पर जोर दिया जाएगा। इस रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST

जनाक्रोश रैली के साथ ही कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का बिगुल भी फूंक देगी। हालांकि लोकसभा चुनाव होने में अभी करीब साल भर का समय है, लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि मोदी सरकार इस साल के आखिर में होने वाले कुछ राज्यों को विधानसभा चुनावों के साथ आम चुनावों का ऐलान कर सकती है।

शनिवार को कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि देश इस समय बहुत की खराब दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि, “पूरे देश में नफरत और डर का माहौल बना दिया गया है। हमने ऐसा समय इससे पहले कभी नहीं देखा। महंगाई बढ़ रही है, किसान और युवा ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, अव्यवस्था बढ़ती जा रही है, संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को बरबाद किया जा रहा है और प्रधानमंत्री अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं।” उन्होंने कहा कि यह रैली देश के गुस्से और मूड का आइना होगी।

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी को इस रैली में 2 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून युसुफ ने कहा कि, “रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओँ में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली रैली है।”

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस रैली का आयोजन कर रही है और उसने इसके लिए जबरदस्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुबह 930 बजे ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है।

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर वह कार्ड लेकर आना है जो बारकोड के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बारकोड वाले कार्ड का मकसद सिर्फ लोगों की उपस्थिति का रिकॉर्ड रखना है। उन्होंने कहा कि, “रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि आम आदमी मोदी सरकार के शासन से बेहद गुस्से में है और लोग केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा व्यक्त करना चाहते हैं।”

एक और कांग्रेस नेता छतर सिंह ने बताया कि रैली स्थल रामलीला ग्राउंड आने वाले रास्ते में 11 जगहों पर कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई है। रैली के लिए दिल्ली के पूर्व मंत्रियों राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, किरन वालिया और रमाकांत गोस्वामी जैसे नेताओं की अगुवाई में सात समितियों का गठन किया गया है। हारुन युसुफ ने कहा कि इस रैली के लिए 40 हजार लोग पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंन बताया कि रैली में हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 28 Apr 2018, 11:35 PM IST