देश

चुनावी फायदे के लिए आरबीआई को लूटना चाहती है मोदी सरकार, बैंक से मांगे थे 3.6 लाख करोड़: कांग्रेस

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सेक्शन-7 का इस्तेमाल कर मोदी सरकार आरबीआई के फंड को हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार ने आरबीआई के पास मौजूद साढ़े नौ लाख करोड़ में से 3.6 लाख करोड़ लेती है तो इससे निवेशकों का हौसला टूट जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अपने फायदे के लिए आरबीआई पर डाका डालना चाहती है मोदी सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा आरबीआई से 3.6 लाख करोड़ रुपये की रकम मांगे जाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के इस कदम से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने फायदे के लिए देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना चाहती है।

मनीष तिवारी ने कहा कि सेक्शन-7 का इस्तेमाल कर मोदी सरकार आरबीआई के फंड को हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आरबीआई पर डाका डालना है। तिवारी के मुताबिक, मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए आरबीआई से 3.6 लाख करोड़ लेना चाहती है, ताकि 2019 के चुनाव में चुनावी रेवड़ी बांट सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा कदम 1934 से लेकर अब तक किसी भी सरकार ने नहीं उठाया है।

तिवारी ने कहा कि अगर मोदी सरकार ने आरबीआई के पास मौजूद साढ़े नौ लाख करोड़ में से केंद्र सरकार 3.6 लाख करोड़ लेती है तो इससे निवेशकों का हौसला टूट जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, “अर्जेंटीना में एक बार ऐसा यह हुआ था। नतीजा, आज तक वहां की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। गलत नीतियों की वजह से सरकार का खर्च बढ़ रहा है।”

खबरों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय की ओर से आरबीआई को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें आरबीआई के पास पड़े 9.59 लाख करोड़ रुपये में से 3.6 लाख करोड़ रुपये में केंद्र सरकार को ट्रांसफर करने की बात कही गई थी। इसी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Nov 2018, 4:41 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन और चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग रचाई शादी

  • ,
  • प्रधानमंत्री के पास ‘गद्दारों’ के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहींः उद्धव ठाकरे

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो