देश

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, केजरीवाल सरकार ने स्थगित किया अंबेडकर पर शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बी.आर. अंबेडकर के जीवन पर आधारित शो को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया है। शो का आयोजन 5 जनवरी को होना था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बी.आर. अंबेडकर के जीवन पर आधारित शो को राष्ट्रीय राजधानी में कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया है। शो का आयोजन 5 जनवरी को होना था।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, "दिल्ली सरकार ने 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर एक भव्य शो की योजना बनाई थी। हालांकि, बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुएं इस शो को स्थगित किया जा रहा है। जैसे ही स्थिति में सुधार होगा, हम एक नई तारीख की घोषणा करेंगे।"

6 दिसंबर को एक डिजिटल प्रेस वार्ता के दौरान शो के बारे में घोषणा करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा था, "बी.आर. अंबेडकर की शिक्षाओं को फैलाने और उनके प्रेरक जीवन के बारे में सभी को बताने के लिए, दिल्ली सरकार 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक मेगा नाटक का आयोजन करेगी।"

राष्ट्रीय राजधानी में नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रकोप के बाद से ताजा कोविड -19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी गई है।

दिल्ली में रविवार को 249 नए मामले सामने आए, जो 13 जून के बाद सबसे ज्यादा है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड पॉजिटिविटी दर भी 0.43 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो नौ जून के बाद सबसे अधिक है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स