देश

कोरोना की डरावनी रफ्तार! PM मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 32 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर ने सरकारों की चिंताएं बढ़ा दी है। केंद्र मोदी सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गई है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते ममलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 32 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16,279 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने के बाद 2,252 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मीजों की संख्या 4,25,25,563 हो गई है। कोरोना के कुल मामले में 4,30,65,496 हो गए हैं। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 5,23,654 लोगों की जान जा चुकी ह।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा