
चीन के वुहान से जिस कोरोना वायरस की शुरूआत हुई थी, अब धीरे-धीरे उसने दुनियाभर के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। विश्वभर में अबतक इस महामारी ने 12 लाख से ज्यादा लोगों संक्रमित हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस महामारी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार यानी 6 अप्रैल की सुबह तक कोरोना वायरस की वजह से देश में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। जबकि देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4000 से अधिक है। इनमें 3666 केस एक्टिव हैं, जबकि 291 लोग अबतक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
Published: undefined
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की शाम के बाद अब तक देश में कोरोना संक्रमण के करीब 490 नये मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान इस घातक वायरस ने 26 लोगों की जान ले ली है। बता दें कि रविवार की शाम तक कोरानावायरस संक्रमण के देशभर में कुल 3,577 मामले आए थे जबकि इससे 83 लोगों की मौत हो चुकी थी।
Published: undefined
सोमवार की सुबह नौ बजे मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले यानी जिनका इलाज चल रहा है उनकी संख्या 3,666 जबकि इस बीमारी से निजात पाकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 291 थी। जानकारी के अनुसार, कोरोना के कुल मामलों में 30 फीसदी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपने एक बयान में कहा था कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मौजूद तबलीगी जमात के मरकज का केस सामने आने के बाद कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
Published: undefined
देश में इस वक्त 30 राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी का असर दिख रहा है। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल जैसे राज्यों में सर्वाधिक केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे तक महाराष्ट्र में 690 केस, दिल्ली में 503 केस, तमिलनाडु में 571 केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कारण देश में महाराष्ट्र राज्य में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।
Published: undefined
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है।इस दौरान किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है, हालांकि इस दौरान जरूरत के दफ्तर या दुकानों को खुला रखा गया है। वहीं विश्वभर की बात करें तो इस महामारी से अबतक 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, 60 हजार से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं ढाई लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined