
पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पास आंकड़े नहीं हैं। लेकिन, त्रिपुरा की बीजेपी की टीम सबसे छोटी आयु की टीम है। पीएम ने कहा कि कुछ उम्मीदवार ऐसे थे जिनका हमने बर्थ सर्टिफिकेट चेक किया।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के राजनीतिक विश्लेषकों को यह समझना होगा कि शून्य से शिखर तक की यात्रा हमने तय की है। उन्होंने आगे कहा, सूरज जब ढलता है तो लाल रंग का होता है और जब उदय होता है तो केसरिया रंग लेकर उभरता है।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
पीएम मोदी ने कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत है कि गरीब से गरीब व्यक्ति ने भी चोट का जवाब वोट से दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा, जितना अपने कार्यकर्ता को खोने की पीड़ा हमें थी उतनी ही त्रिपुरा के प्रत्येक व्यक्ति को थी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत मैं पार्टी के शहीदों को समर्पित करता हूं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी अजान की वजह से दो मिनट के लिए रुके।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा के भाई-बहनों को बीजेपी को विशाल समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह मोदी के विकास की राजनीति और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता की जीत है।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव के बाद गठबंधन के लिए आगे आती है तो सत्तारूढ़ नगालैंड पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) पार्टी बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
बीजेपी और क्षेत्रीय दलों को बधाई देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने कहा, “वामपंथ को वैचारिकी और धरातल दोनों स्तर पर गहन चिंतन करना होगा। साथ ही भारतीय सांस्कृतिक चेतना के अंधविरोध की प्रवृति को त्यागना होगा। हर विचार का जीवित रहना आवश्यक है।”
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा में बीजेपी को मिली शानदार जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “यह शून्य से शिखर तक का बड़ा सफर है। यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां वर्षों तक किए मेहनत का नतीजा है।”
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा में हार के बाद सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा, “बीजेपी ने एंटी लेफ्ट मतदाताओं को मजबूत करने में सक्षम हुआ। बीजेपी ने धन और बल का इस्तेमाल किया।”
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, “मेघालय में हमारे पास स्पष्ट बहुमत है नागालैंड और त्रिपुरा में हम असफल हुए हैं, हमें उस पर काम करना होगा।”
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैण्ड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। त्रिपुरा में सभी 59 सीटों के रुझान आए हैं। वहां भारतीय जनता पार्टी गठबंधन शानदार जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहा है। अब तक रुझानों में बीजेपी ने 40 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि लेफ्ट सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं नागालैंड में बीजेपी गठबंधन 30 सीट पर आगे चल रहा है, एनपीएफ को 26 सीट पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस दो व अन्य दो सीट पर आगे हैं। मेघालय में सभी 59 सीटों के रुझान आ गए हैं जिनमें बीजेपी 6, कांग्रेस 21, एनपीपी 17 और अन्य 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
नगालैंड में कांग्रेस बहुमत हासिल करती दिख रही है। राज्य की 59 में से 28 सीटों पर कांग्रेस को पर बढ़त मिली हुई है। वहीं एनपीपी 13 सीट पर आगे है
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा में लेफ्ट का किला ढहता दिख रहा है और 20 साल में पहली बार मणिक सरकार सत्ता से बाहर जाते दिख रहे हैं। ताजा रुझाने के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी 60 में से 39 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत की तरफ जाती दिख रही है। वहीं सत्तारुढ़ लेफ्ट सिर्फ 20 सीटों पर आगे है।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
मेघालय की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझान के मुताबिक कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे चल रही है। वहीं एनपीपी के खाते में 15 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य के हिस्से में भी 15 सीटें आ सकती हैं। यहां बीजेपी सिर्फ 6 सीटों पर आगे है
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
मेघालय में 57 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें बीजेपी 7, कांग्रेस 20, एनपीपी 16 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागालैंड में बीजेपी गठबंधन 26 सीट पर आगे है, एनपीएफ को 27 सीट पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस दो व अन्य दो सीट पर आगे हैं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा में अब तक 59 सीटों के रुझान आए हैं। लेफ्ट 25 सीट पर आगे चल रहा है, जबकि बीजेपी गठबंधन 32 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
त्रिपुरा में अब तक 57 सीटों के रुझान आए हैं। लेफ्ट 29 सीट पर आगे चल रहा है, जबकि बीजेपी गठबंधन 27 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं नागालैंड में बीजेपी गठबंधन 28 सीट पर आगे चल रही है, एनपीएफ को 24 सीट पर बढ़त हासिल है। अन्य दो सीट पर आगे हैं। मेघालय में 46 सीटों के रुझान आए हैं जिनमें बीजेपी 6, कांग्रेस 18, एनपीपी 13 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की भाभी साध्यरानी संगमा पश्चिम गारो हिल्स की गाम्बेगरे सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वे मेघालय के आबकारी मंत्री जेनिथ संगमा की पत्नी हैं।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
उत्तरपूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरु होगी। त्रिपुरा और नगालैंड में विधानसभा की 60-60 और मेघालय में 59 सीटें हैं। त्रिपुरा में 18 फरवरी को, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे।
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Mar 2018, 6:59 AM IST