देश

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, तेलंगाना के सीएम से 2 दिन पहले मिले थे

लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता और राजनेता के. चिरंजीवी ने सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने महज दो दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लोकप्रिय तेलुगू अभिनेता और राजनेता के. चिरंजीवी ने सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने महज दो दिन पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी। शनिवार को, चिरंजीवी ने साथी अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ राव से मुलाकात की और तीनों को टेलीविजन समाचारों में बिना मास्क के देखा गया।

Published: undefined

चिरंजीवी ने कहा, "एक प्रोटोकॉल के रूप में 'आचार्य' फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू करने से पहले कोविड-19 टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से जांच में पॉजिटिव निकला हूं।" प्रजा राज्यम पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल उनमें कोरोना के लक्षण नहीं नजर आए हैं। 65 वर्षीय अभिनेता हैदराबाद में अपने घर पर सेल्फ-क्वांरटीन में हैं।

Published: undefined

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में जो लोग मुझसे मिले है, उन सभी से कोविड टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं। जल्द ही अपनी रिकवरी के बारे में अपडेट दूंगा।" चिरंजीवी के छोटे भाई और अभिनेता नागेंद्र बाबू भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले थे लेकिन फिर ठीक हो गए। बाबू ने अपना ब्लड प्लाज्मा भी दान किया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा