देश

14 फरवरी को नहीं मनाया जाएगा ‘काउ हग डे’, पशु कल्याण बोर्ड ने फैसला वापस लेने का दिया आदेश

पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी करते हुए 6 फरवरी, 2023 को अपील जारी की थी। इस अपील में लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने को कहा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने ‘काउ हग डे’ मनाने का फैसला वापस ले लिया है। दरअसल मंत्रालय ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की बात कही थी। लेकिन इस इस आदेश को पशुपालन मंत्रालय ने वापस लेने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि ‘काउ हग डे’ के पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी थी। कई लोग इसके पक्ष में थे, तो की इसका विरोध कर रहे थे। इस फैसले पर विवाद को देखते हुए मंत्रालय ने इसे वापस लेने का आदेश दे दिया है।

पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत आने वाले भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी करते हुए 6 फरवरी, 2023 को अपील जारी की थी। इस अपील में लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने को कहा गया था। इस नोटिस में कहा गया था कि सभी गाय प्रेमी गो माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए और जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं।

हालांकि बोर्ड ने 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपनी अपील शुक्रवार को वापस ले ली है। मंत्रालय के आदेश के बाद पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर काउ हग डे को वापस लेने का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर लिखा कि सक्षम अधिकारी और केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्रालय के निर्देश के बाद 14 फरवरी को मनाए जाने वाले काउ हग डे के फैसले को वापस लेने का आदेश जारी किया जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?