देश

'थप्पड़' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित की ओर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है।

'थप्पड़' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को जारी किया नोटिस
'थप्पड़' मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को जारी किया नोटिस फोटो: IANS

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मारे जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया है। 

दिल्ली सरकार और मंत्री को नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ित की ओर से पुलिस प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और मंत्री को नोटिस जारी किया है।

क्या है मामला?

27 सितंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। साहिब सिंह ने दावा किया था कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा। साहिब सिंह ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

थप्पड़ मारने के आरोप के मामले में प्रवेश वर्मा की ओर से 27 सितंबर को ही सफाई सामने आई थी। प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा था। वीडियो में उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। परिवार को गाली दिए जाने के बाद प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच बैठक, खड़गे पहुंचे, बाहर NSUI कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

  • ,
  • महागठबंधन का पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, कई नेता हिरासत में

  • ,
  • ''मंत्री प्रधान’ के बाद अब प्रधानमंत्री की बारी', निर्वाचन आयोग और SIR से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर जयराम ने PM को घेरा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली से बंगाल और तमिलनाडु तक बारिश के आसार, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

  • ,
  • कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया, कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में करेंगे भोजन