देश

धुआं-धुआं है दिल्ली एनसीआर! इस विकराल समस्या के निदान के लिए न सरकार गंभीर न जनता : वरुण गांधी

वरुण गांधी ने प्रदूषण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, दिल्ली एनसीआर धुआं-धुआं है! अस्पताल सांस, दिल और फेफड़े के मरीजों से भरे पड़े हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बीजेपी लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने दिल्ली-एनसीआर में विकराल होती जा रही प्रदूषण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदूषण की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है, दिल्ली एनसीआर धुआं-धुआं हो गई है, लेकिन इस विकराल समस्या के निदान के लिए न तो सरकार गंभीर है और न ही जनता। वरुण गांधी ने प्रदूषण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, दिल्ली एनसीआर धुआं-धुआं है! अस्पताल सांस, दिल और फेफड़े के मरीजों से भरे पड़े हैं। हर परिवार जिसे मैं जानता हूं वहां कोई न कोई खांसी, जुकाम और जकड़न से जूझ रहा है।

Published: undefined

विकराल होती जा रही प्रदूषण की समस्या के समाधान के प्रति सरकार और जनता, दोनों के ही रवैये की आलोचना करते हुए वरुण गांधी ने आगे कहा, इस विकराल समस्या के निदान के प्रति न सरकार गंभीर है न जनता। कहीं पराली, कहीं पटाखे, अपनों को ही जहर परोसना बंद करिए।

Published: undefined

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। लगातार जहरीली होती जा रही हवा में लोगों का दम घुट रहा है लेकिन इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी इसे दिल्ली और पंजाब दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की विफलता बताते हुए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, दोनों के इस्तीफे की मांग कर चुकी हैं तो वहीं दिल्ली सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री मान पराली जलने की घटना में हुई बढ़ोतरी के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं।

Published: undefined

इस बीच प्रदूषण के मोर्चे पर केजरीवाल सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी गुरुवार को जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे की फोटो के सामने उपवास पर बैठने जा रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined