देश

सीबीएसई पेपर लीक: दो शिक्षक और एक कोचिंग संचालक गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में खुले पेपर लीक के राज

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में सीबीएसई पेपर लीक के राज सामने आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर दो तरीके से लीक किया गया था। एक प्रिंट और दूसरा हाथों से लिखकर।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सीबीएसई पेपर लीक मामले में दो शिक्षकों समेत एक कोचिंग संचालक गिरफ्तार

सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शिक्षकों और 1 कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिक्षकों में से एक का नाम रोहित और दूसरे का नाम ऋषभ है, दोनों आरोपी दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षक हैं। वहीं तीसरा आरोपी दिल्ली के बवाना में कोचिंग सेंटर चलाता है।

Published: 01 Apr 2018, 12:01 PM IST

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की है। पुलिस की पूछताछ में पेपर लीक से जुड़ी कई बड़ी बातें सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि सीबीएसई के 12वीं क्लास का अर्थशास्त्र का पेपर दो तरीके से लीक किया गया था। एक प्रिंट और दूसरा हाथों से लिखकर। पुलिस के मुताबिक, दोनों शिक्षकों ने सुबह सवा नौ बजे यानी एग्जाम शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले पेपर की फोटो खींच थी और कोचिंग संचालक को भेज दिया था, जिसने लीक हुए पेपर को छात्रों तक पहुंचाया।

पुलिस ने यह भी बताया कि तीनों आरोपी की गिरफ्तारी सिर्फ सीबीएसई के 12वीं का अर्थशास्त का पेपर लीक करने के आरोप में हुई है, जिसकी परीक्षा 26 मार्च को होनी थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गणित का पेपर किसने लीक किया और कैसे लीक हुआ था। इस मामले में पुलिस की पूछताछ अभी जारी है।

Published: 01 Apr 2018, 12:01 PM IST

पेपर लीक मामले में पुलिस धीरे-धीरे आरोपियों तक पहुंच रही है। 31 मार्च की रात को इसी सिलसिले में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम सीबीएसई कार्यालय पहुंची थी। खबरों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम को पेपर लीक से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 60 लोगों से पूछताछ की है।

Published: 01 Apr 2018, 12:01 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 01 Apr 2018, 12:01 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटा स्टीमर, मरने वालों की संख्या पहुंची 10, कई लापता

  • ,
  • बंगाल चुनावः टीएमसी को झटका, निर्वाचन आयोग ने कृष्णानगर उत्तर से पार्टी उम्मीदवार का नामांकन खारिज किया

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका और ईरान युद्धविराम वार्ता के लिए तैयार, नेतन्याहू ने लेबनान के साथ बातचीत को मंजूरी दी

  • ,
  • अखिलेश ने मतदाता सूची के SIR में हेराफेरी का लगाया आरोप, 'BJP मुद्दों पर पिछड़ती है, तो संस्थाओं की लेती है आड़'

  • ,
  • देश के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर हो रही थी जासूसी, 11 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार