देश

वक्फ बिल को वापस लेने की मांग, पर्सनल लॉ बोर्ड का ऐलान- पारित किया गया तो होगा देशव्यापी आंदोलन

बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि यदि विधेयक को पारित किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा अदालती लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

वक्फ विधेयक वापस ले सरकार- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
वक्फ विधेयक वापस ले सरकार- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड फोटो: सोशस मीडिया

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बृहस्पतिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक से संबंधित संसदीय रिपोर्ट को धार्मिक भेदभाव पर आधारित तथा संविधान के मूल्यों के खिलाफ करार दिया और कहा कि सरकार को ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के अपने नारे पर अमल करते हुए इस विधेयक को वापस लेना चाहिए।

बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा कि यदि विधेयक को पारित किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा अदालती लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सत्तापक्ष के दो प्रमुख घटक दलों जनता दल (यूनाइटेड) और तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) ने इस विधेयक को पारित होने दिया तो उन्हें सियासी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Published: undefined

मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने यह बयान उस वक्त दिया जब वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा के पटल पर रखी गई।

रहमानी ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि सरकार के पास अभी मौका है कि वह इस विधेयक को वापस लेकर सबका साथ, सबका विकास के अपने नारे पर अमल करे।’’

उनका कहना था, ‘‘यदि विधेयक संसद में पारित हुआ तो स्वीकार नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि वक्फ को लेकर कई तरह का झूठ फैलाया गया है, जबकि वक्फ संविधान में निहित अधिकार के तहत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट धार्मिक भेदभाव पर आधारित है तथा इसमें मुस्लिम समुदायों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल नहीं किया गया है।

Published: undefined

रहमानी ने कहा कि जितना अधिकार अन्य धर्मों का है, उतना मुस्लिम समुदाय का भी होना चाहिए।

रहमानी ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार को सच्चाई से चिढ़ है। झूठ बोलती है और झूठ फैलाती है।’’

उन्होंने कहा कि यह कोई हिंदू मुस्लिम की लड़ाई नहीं है, अल्पसंख्यक बहुसंख्यक की लड़ाई नहीं है, यह इंसाफ की लड़ाई है।

उनका यह भी कहना था कि उम्मीद है कि मजलूमों की इस लड़ाई में सभी लोग साथ देंगे।

Published: undefined

रहमानी ने यह दावा भी किया कि एक समुदाय को नुकसान पहुंचाने और दबाव में रखने के लिए यह समान नागरिक संहिता का राग छेड़ा गया है।

उन्होंने कहा, "हमें यह स्वीकार नहीं है। कानून के दायरे में रहकर हम किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेंगे।’’

पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि फिलहाल बोर्ड की तरफ से मुस्लिम समुदाय और दूसरे समुदायों से जुड़े संगठनों के बीच वक्फ विधेयक को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने कदम पीछे नहीं खींचती है तो आंदोलन समेत सभी संवैधानिक रास्तों को अपनाया जाएगा।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस, पूरे यूपी में आज प्रदर्शन

  • ,
  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ