
दो साल पहले मोदी सरकार ने भारत में नोटबंदी की थी लेकिन अब नेपाल सराकर ने अपने यहां भारत के करेंसी की नोटबंदी कर दी है। नेपाल में आज से 200, 500 और 2000 के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसका मतलब कि नेपाल में अब दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट अब कागज के टूकड़े मात्र रह गया है। नेपाल के संचार और सूचना मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की है।
नेपाल सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 100 रुपये से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रुपये का नोट ना रखें। इस आदेश के बाद नेपाल में अब 100 रुपये तक के ही भारतीय नोट मान्य होंगे।
Published: 14 Dec 2018, 12:03 PM IST
बताया गया है कि 8 नवंबर 2016 को भारत सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेते हुए देश में 500 और 1000 के नोटों के चलन पर प्रतिबंध लगा दिया था। नोटों के प्रचलन को बंद करने से नेपाल में अब भी पुरानी भारतीय करंसी के अरबों रुपये फंसे हुए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि नेपाल सरकार के फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।
Published: 14 Dec 2018, 12:03 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 14 Dec 2018, 12:03 PM IST