देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP में बगावत, विधायक समेत 6 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, रैली निकालकर किया विरोध

BJP और शिवसेना में सीटों के बंटवारे में कुछ सीटों की अदला-बदली भी हुई है। BJP ने शिवसेना को एरोली की सीट के बदले कल्याण वेस्ट की सीट दे दी। यह बात BJP के 6 पार्षदों को नागवार गुजरी और उन्होंने पार्टी विधायक नरेंद्र पवार के साथ इस्तीफा दे दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर पार्टी में पहले से ही तकरार चल रही थी। अब कुछ विधायकों की सीट शिवसेना के खाते में जाने से पार्टी में आंतरिक कलह पनपती नजर आरही है। कल्याण वेस्ट की बीजेपी सीट शिवसेना में जाने से नाराज पार्टी के 6 पार्षदों ने बीजेपी से स्तीफा दे दिया है।

दरअसल बीजेपी और शिवसेना में सीटों के बंटवारे में कुछ सीटों की अदला-बदली भी हुई है। बीजेपी ने शिवसेना को एरोली की सीट के बदले कल्याण वेस्ट की सीट शिवसेना को दे दी। यह बात बीजेपी के 6 पार्षदों को नागवार गुजरी और उन्होंने पार्टी विधायक नरेंद्र पवार के साथ इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा इन सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव से दूरी बनाए रखने का भी फैसला किया है।

Published: undefined

हालांकि इस सीट के लिए शिवसेना ने अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है। पार्टी में आंतरिक कलह को लेकर शिवसेना के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताते हुए कहा कि जल्द ही यह नाराजगी और बगावत खत्म हो जाएगी और एक बार फिर से गठबंधन की जीत होगी।

Published: undefined

बीजेपी के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी के बड़े नेताओं पर जमकर निशान साधा। कल्याण में बीजेपी की खराब हालत के लिए उन्होंने पार्टी के आला नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक नरेंद्र पवार से निर्दलीय लड़ने का आग्रह किया।

Published: undefined

बता दें कि मुक्ताई नगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से को भी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। जिससे नाराज विधायक भी बगावत पर उतर आए हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम न होने के बावजूद भी खड़से ने इसी सीट से अपना नामांकन भर दिया। बीजेपी ने इस बार खड़से के अलावा 12 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined