देश

डीएमके प्रमुख करुणानिधि की हालत गंभीर, देर रात चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया

तमिल राजनीति के कद्दावर नेता और डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अभी तक घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम – डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधी की हालत शुक्रवार रात अचानक बिगड़ गई। वे काफी लम्बे समय से बीमार हैं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा है। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके पुत्र और डीएमके की कमान संभाल रहे कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन, बेटी एम कनिमोझी और उनके निजी डॉक्टर डॉ गोपाल उनके घर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

करुणानिधि के निजी फिजिशियन डॉ गोपाल का कहना है कि, “एम करुणानिधि की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगे के इलाज के लिए कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' उन्होंने बताया कि करुणानिधि की स्थिति गंभीर है और उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। करुणानिधि की हालत गंभीर होने ने की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं।

इससे पहले शुक्रवार शाम को एम के स्टालिन ने उनकी तबीयत बिगड़ने की बात को अफवाह करार दिया था। एक बयान जारी कर स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्तओं से अपील की थी कि वह करुणानिधि के स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा था कि करुणानिधि की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और बुखार एवं इन्फेक्शन कम हुआ है। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि सूबे के पूर्व सीएम के वृद्धावस्था से संबंधित समस्याएं हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए