देश

महीने भर के आम खाने के कोटे को 10 दिन में ही चट कर गए लालू, अब डॉक्टर ने लगाई रोक

रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव का ब्लड शुगर आम खाने की वजह से बढ़ गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव का ब्लड शुगर आम खाने की वजह से बढ़ गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है। बता दें, रिम्स के डॉक्टर ने लालू यादव को दिन में एक मालदा आम खाने की इजाजत दी थी। जिसके चलते पहले भी लालू यादव का शुगर लेवल थोड़ा बढ़ गया था।

लालू यादव आम खाने के शौकीन हैं। उन्हें आम खाना पसंद है। रिम्स के डॉक्टर ने इस शर्त पर आम खाने की इजाजत दी थी कि वो एक दिन में एक मालदा आम ही खाएंगे। लेकिन लालू यादव ने डॉक्टर की सलाह नहीं मानी। लालू हर दिन 2 से 3 आम खाने लगे, जिसके चलते उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। ब्लड शुगर बढ़ने के बाद लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है।

शनिवार को मीडिया से बात करते हुए रिम्स के डॉक्टर डीके झा ने कहा कि हम लोग शुगर के मरीज को आम खाने से नहीं रोकते, बस थोड़ी पाबंदी लगाते हैं। जैसे कोई शख्स दिन में पांच या छह आम आ सकता है तो हम शुगर के मरीज को एक आम खाने की सलाह देते हैं। हमलोगों ने लालू प्रसाद को भी प्रतिदिन एक मालदा आम खाने की सलाह दी थी। लेकिन वो एक दिन में दो-तीन आम खा लेते थे।

डीके झा ने कहा, ‘हमने लालू यादव को को एक दिन में एक मालदा आम के हिसाब से महीने में 30 आम खाने की परमिशन दी थी। लेकिन उन्होंने 30 आम खाने का कोटा 8-10 दिन में ही पूरा कर लिया। जिसके चलते उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। इसलिए हम लोगों ने उनके आम खाने पर रोक लगा दी है। वो अब आम नहीं खा रहे हैं।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी