देश

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, करीब 5 सेकंड तक हिली धरती, पूर्वी दिल्ली था केंद्र 

भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 6.5 किलोमीटर नीचे है। पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। रिकटर स्केल पर 3.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता।

फोटो: सोशल मीडिया  
फोटो: सोशल मीडिया   

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार शाम करीब पौने चार बजे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।5 मापी गई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी दिल्ली में था। करीब 5 सेकंड तक भूकंप के ये झटके महसूस किए गए।

Published: undefined

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 6.5 किलोमीटर नीचे है। पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के झटकों के बाद लॉकडाउन के चलते घरों में बंद लोग बालकनी में निकल आए। कई जगह लोग घरों के बाहर भी आ गए। दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमान के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें- भारत में कोरोना के मामले में इजाफा, पिछले 24 घंटे में 918 कोरोना पॉजिटिव, 31 लोगों की हुई मौत

Published: undefined

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित हों। मैं आप में से हर एक की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। आपको बता दें, इससे पहले 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों ने भूकंप के झकटे महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3।6 मापी गई थी। उससे पहले 25 मार्च को रूस में भूकंप ने तबाही मचाई थी। रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में 25 मार्च को 7।5 की तीव्रता का भूकंप आया था।

इसे भी पढ़ें-कोरोना को लेकर गंभीर नहीं शिवराज सरकार? कमलनाथ बोले- मुश्किल घड़ी में भी राज्य में स्वास्थ्य और गृह मंत्री नहीं

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की