देश

कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में मनाई जा रही ईद, मस्जिदों में नमाज अदा करने उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आज हम सब ईद मना रहे हैं। लोग खुशियां बांट रहे हैं, एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और देश-विदेश में भाईचारे का संदेश फैला रहे हैं।"

कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में मनाई जा रही ईद
कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ में मनाई जा रही ईद 

उत्तर प्रदेश में आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईद मनाई जा रही है। हाई अलर्ट के बीच लखनऊ की ईदगाहों पर अलग-अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह पर करीब 50 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी।

Published: undefined

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर इबादत न करें। लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आया था। इसके बाद ईदगाह ऐशबाग समेत यूपी की सभी मस्जिदों में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया। गुरुवार, 29 रमजान के दिन चांद नहीं दिखा था, इसलिए शुक्रवार, यानी 30 रमजान को चांद की तस्दीक की गई है। मौलाना ने नमाज के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

Published: undefined

वहीं, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों की लगातार सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से ईद संपन्न कराने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Published: undefined

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "आज ईद है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। हम सभी ने यहां शांतिपूर्वक नमाज अदा की, और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में नमाज अदा की जा रही है।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आज हम सब ईद मना रहे हैं। लोग खुशियां बांट रहे हैं, एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और देश-विदेश में भाईचारे का संदेश फैला रहे हैं।"

Published: undefined

पश्चिमी क्षेत्र के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा, "ईद के अवसर पर सबसे बड़े ईदगाहों में से एक ऐशगाह पर हजारों लोग नमाज अदा करते हैं। यह सभी के लिए एक सुरक्षित स्थान है और सभी को नमाज पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यहां सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मिली है। इसमें दो एडिशनल एसपी, 4 डिप्टी एसपी, 8 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी आरएफ मिली है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात है।"

आईएएनएस के इनपुट के सात

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined