देश

चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में निर्वाचन आयोग संलिप्त, संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने संवाददताओं से कहा, ‘‘सभी लोगों का उनका संवाददाता सम्मेलन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है और कैसे निर्वाचन आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है।’’

चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में निर्वाचन आयोग शामिल : प्रियंका गांधी
चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में निर्वाचन आयोग शामिल : प्रियंका गांधी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है।

उन्होंने लोगों से राहुल गांधी का संवाददाता सम्मेलन देखने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि लोगों को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।

'हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत'

प्रियंका गांधी ने संवाददताओं से कहा, ‘‘सभी लोगों का उनका संवाददाता सम्मेलन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि हमारे देश में क्या हो रहा है और कैसे निर्वाचन आयोग हमारे देश में चुनावी प्रक्रिया को नष्ट करने में संलिप्त है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम सभी को लोकतंत्र के लिए लड़ने की ज़रूरत है। हमें संविधान के लिए लड़ने की ज़रूरत है, हमें अपने देश के लिए लड़ने की ज़रूरत है।’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के प्रयास हुए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार "लोकतंत्र की हत्या करने वालों" तथा "वोट चोरों" की रक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की सीआईडी के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: 'ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे मोदी-शाह', सौरव दास बोले- पुलिस ने विमान में घुसकर किया अपहरण

  • ,
  • IND vs WI: इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 4 साल पहले मिली थी आखिरी हार

  • ,
  • 'प्रदर्शन के दौरान बंगला साहिब में सिख श्रद्धालुओं पर ‘पुलिस कार्रवाई’ की जांच हो', नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन की मांग

  • ,
  • 'मुझे बेडरूम से घसीटकर ले गए, चप्पल तक नहीं पहनने दिया, मोदी ने इस देश को डिक्टेटरशिप बना दिया है', ध्रुव राठी का दावा

  • ,
  • 'तुरंत हटाई जाए बैरिकेडिंग, मेट्रो-रेल सेवा हो बहाल, इंटरनेट भी बंद नहीं कर सकते', दिल्ली में बंदिशों पर SC का बड़ा आदेश