
निर्वाचन आयोग ने देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा कर दी है। आयोग का यह कदम मतदाता सूची को अद्यतन और अधिक सटीक बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के तहत कई बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस प्रक्रिया में मतदाताओं के विवरण की जांच और सूची को अपडेट करने का काम किया जाएगा।
Published: undefined
आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड और त्रिपुरा में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा।
इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में दमन-दीव, चंडीगढ़ और दिल्ली को भी इस चरण में शामिल किया गया है। तीसरे चरण की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनावी तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined