देश

चुनावी रुझान बीजेपी के लिए प्रभु राम का श्राप, जनादेश ने भाजपा को किया समाप्त: आराधना मिश्रा

रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की विधायक और यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो नतीजे सामने आ रहे हैं, वो उत्साहजनक के साथ-साथ निर्णायक भी हैं। जनादेश का सम्मान होना चाहिए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

लोकसभा चुनाव के लिए काउंटिंग में शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इंडिया गठबंधन को भी अच्छी खासी लीड मिली है। इस बीच तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से बयानों का दौर जारी है।

रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र की विधायक और यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो नतीजे सामने आ रहे हैं, वो उत्साहजनक के साथ-साथ निर्णायक भी हैं। जनादेश का सम्मान होना चाहिए।

 उन्होंने आगे कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश की जनता का आभार, जिसने राजनीतिक तौर पर बड़ा फैसला लिया है। जनता ने तय कर लिया है कि जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण नहीं होने दिया जाएगा। रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी की मोदी सरकार नाकाम साबित हुई। इस सरकार ने जनता के विश्वास को छला था। आज यूपी की जनता के जनादेश ने बीजेपी को समाप्त कर दिया।

 उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा प्रोपेगेंडा के माध्यम से चुनाव जीता है। बीजेपी के लिए ये प्रभु राम का श्राप है। बीजेपी ने वोट की राजनीति के लिए प्रभु राम से समझौता कर लिया। उनके साथ ये निर्णय तो होना ही था। भगवान ने भी तय किया है कि कब तक मुझे बेचते रहोगे। ये प्रधानमंत्री मोदी की नैतिक हार है। अगर वो सरकार बनाते भी हैं तो अपने गठबंधन के सहयोगियों के सामने घुटने टेककर बनाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा

  • ,
  • Asia Cup 2026: नकवी के सामने नहीं झुका भारत, महिला टीम ने मोहसिन के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी, सीधे ड्रेसिंग रूम लौटी