देश

फानी तूफान से 1 करोड़ 48 लाख लोग हुए प्रभावित, 5.80 लाख घर तबाह, अब तक 37 की मौत  

फानी तूफान के चार दिन बाद भी सरकार भुवनेश्वर और पुरी में बिजली और दूरसंचार सेवाएं बहाल नहीं कर सकी है। चक्रवाती तूफान से 14 जिलों के 16,647 गांवों और 51 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1.48 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ओडिशा में चक्रवात फानी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने कहा कि मरने वाले लोगों में अकेले पुरी जिले से 21 लोग हैं। तीन मई को आए विनाशकारी चक्रवात के कारण पांच लोग कटक में और चार मयूरभंज में मारे गए। इसके अलावा, जाजपुर में चार और केंद्रापाड़ा में तीन लोगों की मौत हो गई।

इस बीच, प्रभावित इलाकों में राहत और सेवाएं बहाल करने का काम जोरों से चल रहा है। हालांकि, चक्रवात के चार दिन बाद भी सरकार भुवनेश्वर और पुरी में बिजली और दूरसंचार सेवाएं बहाल नहीं कर सकी है। चक्रवाती तूफान से 14 जिलों के 16,647 गांवों और 51 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1.48 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

एसआरसी कार्यालय ने कहा कि ओडिशा वन विकास निगम (ओएफडीसी) की कुल 40 कटाई करने वाली टीमें अब राज्य की राजधानी में गिरे पेड़ों को हटाने में लगी हुई हैं। आंध्र प्रदेश से कटाई करने वाले 25 विशेषज्ञों का एक समूह पुरी भेजा जा रहा है।

इसके अलावा, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ), नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) और फायर सर्विस की टीमें मरम्मत और सेवा बहाली के काम में लगी हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी