देश

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की मांग, ECI से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, फारूक अब्दुल्ला बोले- एक राज्य जो भारत का ताज...

मुलाकात के बाद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को देख रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के साथ नेशल कांफ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राज्य जो भारत का ताज है, उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। हम जम्मू-कश्मीर में एक लोकतांत्रिक सरकार चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में 13 दलों के लोग एकत्रित हुए हैं और सभी इस बात पर सहमत हुए कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। हम सब इस मुद्दे पर एक साथ हैं कि जब स्थिति सामान्य हो गई है तो जम्मू कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं।

वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव और राज्य की बहाली के मुद्दे पर सहमत हैं। हम सभी जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द को साझा करने के लिए श्रीनगर भी जाने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के इस प्रतिनिधिमंडल में फारूक अब्दुल्ला, प्रमोद तिवारी, महबूबा मुफ्ती और नसीर हुसैन चुनाव आयोग पहुंचे।


आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हादसों का सोमवार, लखीसराय में मंदिर में भगदड़ से 7 की मौत, बंगाल के तारापीठ में होटल में आग से गई कई जानें

  • ,
  • अमेरिका के साथ शांति समझौते पर ईरानी राष्ट्रपति बोले- 'सम्मान और ताकत' के साथ बढ़े आगे

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, 7 तीर्थयात्री जिंदा जले, कई घायल, अस्पताल में भर्ती

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, UP-बिहार, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 16 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

  • ,
  • बिहार: सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, अशोकधाम मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़, 7 लोगों की मौत