देश

दिल्ली के भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग पर पाया गया काबू, 50 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक

पुरानी दिल्ली के भागीरथ पैलेस बाजार में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कूलिंग प्रक्रिया अभी भी जारी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पुरानी दिल्ली के भागीरथ पैलेस बाजार में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि कूलिंग प्रक्रिया अभी भी जारी है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, गुरुवार की रात करीब 9.20 बजे एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, आग भागीरथ पैलेस बाजार में गुरुद्वारे के पास दुकान नंबर 1868 में लगी थी। अब तक 40 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गर्ग ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अब 22 फायर टेंडर कूलिंग ऑपरेशन के लिए काम कर रहे हैं।

बाद में आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। देखते ही देखते लगभग 50 दुकानें आग की चपेट में आ गईं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल अधिकारी ने कहा कि इलाके की संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में मुश्किल हुई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक