देश

लखनऊ में गैस चूल्हा गोदाम में लगी आग, 6 महीने की बच्ची समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत 

लखनऊ के इंदिरा नगर की मायावती कोलोनी में गैस चूल्हा बनाने के एक कारखाने में आग लग गयी जिसमें एक बच्ची समेत 5 लोगों की जल कर मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़े हादसे में 5 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालो में एक बच्चा भी शामिल है। घटना इंदिरानगर की मायावती कॉलोनी की है, जहां गैस चूल्हे के एक गोदाम में आग लग गई जिसके बाद 5 लोग जिंदा जल गए।

Published: undefined

मौके पर मौजूद इंदिरानगर के थाना प्रभारी अमरनाथ विश्कर्मा ने कहा, "इंदिरानगर के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज-2 में एक घर में बनाए गए गैस चूल्हे के गोदाम में शॉर्ट सर्किटके कारण आग लग गई जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।"

जानकारी के मुताबिक मायावती कालोनी में टीएन सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके घर के एसी में रात करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

Published: undefined

पुलिस के मुताबिक टीएन सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के पट्टी के रहने वाला है। उनका गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम है। उन्होंने यहां पूरे मकान को गोदाम बना रखा है। आग लगने के बाद गौदाम में रखा लाखों का सामान भी जलकर खाक हो गया।

हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुमित सिंह (31), सुमित की पत्नी जूली सिंह (48) उनकी छह माह की बेटी बेबी, डब्लू सिंह (50) और वंदना सिंह के रूप में हुई है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined