देश

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 11 महीने बाद मिली जमानत, सुप्रिया सुले बोलीं- 'सत्यमेव जयते'

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आखिरकार जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा देशमुख को गिरफ्तार किए जाने के 11 महीने बाद जमानत दे दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आखिरकार जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा देशमुख को गिरफ्तार किए जाने के 11 महीने बाद जमानत दे दी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा कई छापेमारी के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, 73 वर्षीय देशमुख को 2 नवंबर, 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

Published: undefined

हालांकि, अदालत ने इसके खिलाफ ईडी की अपील को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने के लिए अपने आदेश पर 13 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। उनके वकीलों ने ये जानकारी दी।

Published: undefined

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने 'सत्यमेव जयते' (सत्य की जीत) कहकर अदालत के फैसले का स्वागत किया और कहा कि पूरी पार्टी देशमुख के साथ जरूरत की घड़ी में 'परिवार' की तरह खड़ी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान