देश

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का निधन, पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया। वे 64 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। इसी साल मार्च महीने में उन्होंने अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के एक बड़े अस्पताल में सर्जरी करवाई थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया। वे 64 साल के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। इसी साल मार्च महीने में उन्होंने अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के एक बड़े अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। अमर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- "अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुख हुआ. उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, "वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

पूर्व सपा नेता के निधन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा- "ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने कहा, "अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के