देश

ग्रेटर नोएडा: ‘सामूहिक विवाह योजना’ में सामने आया फर्जीवाड़ा, आभूषण-पैसों के लिए कई जोड़ों ने दोबारा रचाई शादी

ग्रेटर नोएडा में 11 जोड़ों ने आभूषण और पैसों के लिए दोबारा शादी रचाई। ये जोड़े पहले से ही शादीशुदा थे। 24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया   सामूहिक विवाह योजना के तहत ग्रेटर नोएडा में सामने आया घोटाला 

यूपी के ग्रेटर नोएडा में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के नाम पर एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी कराने का मकसद था , लेकिन कुछ लोगों ने इसका गलत तरीके से फायदा उठाया। योजना के तहत 11 जोड़ों ने सिर्फ 20 हजार रुपए, आभूषण और तोहफों के लिए दोबारा शादी रचाई। जबकि ये जोड़े पहले से ही शादीशुदा थे। कई जोड़ों ऐसे भी है जिनके बच्चें भी हैं। मामला सामने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

24 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था, इनमें कुल 66 जोड़े शामिल हुए थे। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, डीएम और डीआईजी समेत कई अफसर भी शामिल हुए थे।

इससे पहले औरैया जिले में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत आयोजित विवाह समारोह में नवविवाहितों को उपहार में चांदी की जगह लोहे की पायल और बिछिया दिए जाने का मामला सामने आया था।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी के ‘सामूहिक विवाह योजना’ में धोखाधड़ी, विवाहित महिलाओं को दिए चांदी के बजाए लोहे के जेवर

गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। जिससे परिवार पर अपनी बच्चियों की शादी का बोझ ना आ सके। इन कार्यक्रमों में नवविवाहितों को आभूषण और तोहफे दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से विवाहितों को सहायता के लिए 20 हजार रुपए मिलते है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए