देश

‘डरी हुई’ मोदी सरकार ने बहस में पिछड़ने के बाद संसद के सत्र को छोटा कर दिया, डेरेक ओ’ब्रायन ने आंकड़ों के साथ घेरा

तृणमूल नेता ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "11वीं बार, डरी हुई मोदी सरकार ने संसद के सत्र को छोटा कर दिया।"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने केंद्र पर निशाना साधा और कहा एक "डरी हुई" सरकार ने सत्र को छोटा कर दिया, क्योंकि विपक्ष ने बजट सहित हर मुद्दे पर बहस में उसे पीछे छोड़ दिया।

संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक निर्धारित था, लेकिन इसे तय समय से पहले ही स्थगित कर दिया गया।

तृणमूल नेता ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "11वीं बार, डरी हुई मोदी सरकार ने संसद के सत्र को छोटा कर दिया।"

उन्होंने कहा, "बजट सहित हर विषय पर चर्चा में पिछड़ने के बाद, मोदी का एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) संसद से भाग गया। यह कमजोरी का स्पष्ट संकेत है।"

ओ’ब्रायन ने अपने पोस्ट के साथ एक चार्ट भी साझा किया, जिसमें 2020 के बजट सत्र के बाद से राज्यसभा के सत्रों में कटौती किए जाने का ब्योरा है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला