देश

गाजियाबाद में बड़ा हादसा, श्मशान की छत गिरने से 21 लोगों की मौत, 20 जख्मी

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में रविवार को भारी बारिश के कारण एक श्मशान की छत गिर गई, जिसमें दबकर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में रविवार को भारी बारिश के कारण एक श्मशान की छत गिर गई, जिसमें दबकर कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने तीन शवों को बाहर निकाल लिया, जबकि शेष को पुलिस और जिला प्रशासन बचाव अभियान चला रही है।

फोटो: IANS

एनडीआरएफ की टीमों द्वारा बचाव अभियान को समाप्त करने के बाद एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट राजकमल मलिक ने कहा, "दो टीमों ने मिलकर 45 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। अब किसी को भी अंदर फंसे होने की आशंका नहीं है।"

फोटो: IANS

एसएचओ मुरादनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि इस हादसे में 21 लोगों की जान गई है, जबकि 20 को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, आधिकारिक संख्या की घोषणा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।

कुमार ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी सुबह हुई, जब एक फल-विक्रेता के अंतिम संस्कार के लिए आए लगभग 50 लोगों ने खुद को भीगने से बचाने के लिए हाल ही में लिंटर पड़ी हुई छत के नीचे शरण ली, जहां कुछ समय बाद छत गिर गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और पीड़ितों के प्रभावी बचाव को सुनिश्चित करने के लिए जिले के डीएम और एसएसपी को आदेश दिया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

  • ,
  • अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, AI में हमें बदनाम करने की कोशिश

  • ,
  • महाराष्ट्र-दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली में 47 लाख तो महाराष्ट्र 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे

  • ,
  • BJP के गढ़ में कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भवानीमंडी में पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने परिवार संग थामा हाथ