देश

सीएम योगी के गोरखपुर में एक परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी, 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है इस परिवार ने कर्ज में डूबने और व्यवसाय में घाटा होने के चलते सामूहिक आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में रविवार को कर्ज में डूबे एक गल्ला व्यवसायी ने पूरे परिवार के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। व्यवसायी, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि राजघाट थाना क्षेत्र में लाल डिग्गी के पास रमेश गुप्ता गल्ला का व्यवसाय करता था। रविवार को उसने पत्नी सरिता, बेटी पायल, रचना और बेटे आयुष के साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। रमेश, उसकी पत्नी, एक बेटी और बेटे की कुछ ही देर बाद मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में कर्ज में डूबने और व्यवसाय में घाटा होने का सदमा सहन न कर पाने की वजह से सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में ऋषिकेश दाः 'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, जीवन के हर रंग को अपने अंदाज में पर्दे पर उतारा

  • ,
  • नेपाल में जल प्रलय के बाद बिहार में नदियों का रौद्र रूप बरकरार, गंडक बैराज में जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 359 लोगों ने गंवाई जान, आंकड़ा बढ़ने की आशंका, सैकड़ों लापता

  • ,
  • आईआईटी-दिल्ली ने छात्र की मौत की जांच के लिए गठित बाहरी समिति का पुनर्गठन किया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा और अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग, कई मौतें