देश

कई राज्यों में नियुक्त हुए नए राज्यपाल तो कई के हुए तबादले, जानिए किसे मिला किस राज्य का कार्यभार

पश्चिम बंगाल में जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया है, इससे पहले केसरीनाथ त्रिपाठी यहां के राज्यपाल थे। त्रिपुरा में नए राज्यपाल के तौर पर रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपालों के तबादले किये हैं। इसके अलावा कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किये गए हैं। गुजरात की पहली मुख्यमंत्री रहीं आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आनंदी बेन से पहले यूपी के राज्यपाल का कार्यभार राम नाईक संभाल रहे थे. इसके अलावा बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। लाल जी टंडन के तबादले के बाद अब बिहार के नए राज्यपाल फागू चौहान होंगे।

Published: undefined

पश्चिम बंगाल में जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया है, इससे पहले केसरीनाथ त्रिपाठी यहां के राज्यपाल थे। त्रिपुरा में नए राज्यपाल के तौर पर रमेश बैस को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुछ महीनों पहले भी सरकार ने राज्यपालों की नियुक्ति की थी।

Published: undefined

बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश और गुरजात के नए राज्यपालों की नियुक्ति की थी। राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल का पदभार दिया था।

Published: undefined

ये राज्यपाल हुए नियुक्त

उत्तर प्रदेश: आनंदीबेन पटेल

पश्चिम बंगाल: जगदीप धनकड़

त्रिपुरा: रमेश बैस

मध्य प्रदेश: लालजी टंडन

बिहार: फागु चौहान

नागालैंड: आरएल रवि

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined