देश

जेल से भारत के खिलाफ हाफिज सईद रच रहा है बड़ी साजिश, छोटे-छोटे आतंकी संगठनों से हाथ मिला हमले की तैयारी!

कहने को तो पाकिस्तान ने आतंकी सरगना हाफिज सईद और उसके संगठन जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन, सच्चाई इसके इतर है। खबर है कि प्रतिबंध के बाद यह आतंकी संगठन छोटे-छोटे प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के फिराक में है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कहने को तो पाकिस्तान ने आतंकी सरगना हाफिज सईद और उसके संगठन जमात-उद-दावा पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन, सच्चाई इसके इतर है। खबर है कि प्रतिबंध के बाद यह आतंकी संगठन छोटे-छोटे प्रतिबंधित संगठनों के साथ मिलकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के फिराक में है। खुफिया एजेंसी के सूत्रों की मानें तो लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन जमात-उद-दावा टेरर फंडिंग और मनी लॉड्रिंग करने के लिए अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

हाफिज सईद को हाल ही में गुंजरेवाला वाला में काउंटर टेररिज्म पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे आतंकियों के लिए फंड इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सईद साल 2008 में हुए मुंबई धमाके का मास्टमाइंड है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी। बता दें कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी और उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई, पेरिस की वित्तीय निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की चेतावनी के बाद हुई।

बता दें कि पिछले दिनों फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल किया गया था।इसके अलावा पाकिस्तान के लिए चेतावनी जारी की गई थी कि अगर पाकिस्तान सितंबर तक आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाता है तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। ग्रे लिस्ट में शामिल होने से पाकिस्तान को 10 अरब डॉलर का नुकसान पहले ही हो चुका है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?