देश

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वैक्सीन लेने के बावजूद हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया  

कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लगाने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अनिल विज ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने सलाह दी है कि दो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वह सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। अनिल विज का संक्रमित होना हैरान करने वाला है, क्योंकि हाल ही में उन्हें भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन- कोवैक्सिन का ट्रायल शॉट दिया गया था। विज ने इस वैक्सीन के लिए खुद ही वॉलंटियर बनने का फैसला किया था। Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक में लगवाया गया था। बताया गया है कि कोरोना से हालाता बिगड़ने के बाद उन्हें अंबाला कैंट के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Published: undefined

गौरतलब है कि, वैक्सीन के लिए 25 केंद्रों से 26 हजार वॉलन्टियर्स पर ट्रायल होना है। इंडियन कैंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर की साझेदारी के साथ ये ट्रायल किया जा रहा है। जिन वॉलन्टियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई है उन सभी के अगले साल तक निगरानी में रखा जाएगा। बता दें कि ये देश में वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल है। बता दें कि इस वैक्सीन की पहली डोज लेने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी थी।

Published: undefined

भारत बायोटेक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर ये ट्रायल कर रहा है। पहले दो फेज में जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई, उनमें कोई साइड इफेक्ट नहीं नजर आया। किसी भी वॉलंटियर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में इस वैक्सीन से उम्मीद बढ़ गई थीं। हालांकि, विज के संक्रमित होने के बाद अब शंका की स्थिति पैदा हो गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: CEC ज्ञानेश से मुलाकात के बाद CM ममता बनर्जी बोलीं- ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा

  • ,
  • खेल की खबरें: 'आईसीसी को पाकिस्तान पर कार्रवाई करनी चाहिये' और टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप शेड्यूल की पुष्टि

  • ,
  • सिनेजीवन: फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी और 'विलेन पैदा नहीं होते...'

  • ,
  • राज्यसभा में कांग्रेस ने सरकार पर लगाया कथनी और करनी में अंतर का आरोप, पूछा- कौन सा वादा पूरा किया गया?

  • ,
  • राहुल गांधी ने संसद में डोकलाम पर कोट की पूर्व आर्मी चीफ की किताब, सत्ता पक्ष में खलबली! जानिए उस पन्ने में क्या है?