देश

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, देर रात चकराता के जंगल में लगी आग, दिखा भयानक मंजर

जंगल से सटे चांदनी गांव और आसपास के बस्ती क्षेत्र तक आग के पहुंचने के कारण ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने को सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़े। आग से फैले धुंए के गुबार से रात में चारों तरफ लपटें ही दिखाई पड़ रही थीं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

तापमान के लगातार बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की शाम देहरादून में चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज में त्यूणी के पास जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल से सटे चांदनी गांव के चपेट में आने का खतरा देखते हुए ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग और अग्निशमन की टीम आग बुझाने में जुट गई। करीब डेढ़ सौ से अधिक फलदार पेड़ भी जलकर राख हो गए।

तूफान से देवघार रेंज के चांदनी जंगल में सिविल सोयम और आरक्षित वन क्षेत्र में भड़की आग पर फायर ब्रिगेड के साथ वन क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात किसी तरह काबू पा लिया। इससे चांदनी गांव और आसपास के बस्ती क्षेत्र में बसे लोग आग की चपेट में आने से बच गए।

आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के करीब डेढ़ सौ से अधिक फलदार पेड़ भी जलकर राख हो गए। शनिवार शाम को सीमांत त्यूणी तहसील से सटे देवघार रेंज में चीड़ के जंगल में लगी आग से कई ग्रामीण परिवार मुसीबत में आ गए। क्षेत्र में देर शाम तूफान उठने के बाद आग लगी थी, जिसने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते जंगल चारों तरफ से जलने लगा और लपटें आबादी क्षेत्र को छूने लगीं।

जंगल से सटे चांदनी गांव और आसपास के बस्ती क्षेत्र तक आग के पहुंचने के कारण ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने को सुरक्षित स्थान की तलाश में निकल पड़े। आग से फैले धुंए के गुबार से रात में चारों तरफ लपटें ही दिखाई पड़ रही थीं। बचाव कार्य में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और वन क्षेत्राधिकारी देवघार रेंज त्यूणी हरीश चौहान के नेतृत्व में फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची। टीम स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

वहीं नुकसान के बारे में पुलिस-प्रशासन और वन विभाग की टीम पता लगा रही है। इसमें कोटी-कनासर में जंगल से फैली आग की चपेट में आने से स्थानीय बागवान हीरा सिंह राणा, मायाराम नौटियाल और भजन सिंह समेत कुछ अन्य ग्रामीणों के सेब बगीचे जलकर राख हो गए। सेब बगीचों को हुए नुकसान से प्रभावित बागवानों की पूरी मेहनत बेकार चली गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल